छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*चौकी दामापुर/ साइबर थाना पुलिस की कार्यवाही।*

*दिनांक-14.09.2026*

*चौकी-दामापुर थाना कुंण्डा जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* 

*सुने मकान को बनाता था निशाना-"चढ़ गया पुलिस के हत्थे**

*चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण आरोपी के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।*

*चौकी दामापुर/ साइबर थाना पुलिस की कार्यवाही।*
कवर्धा--
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन  में चौकी दामापुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चन्दुलाल साहू, पिता जयराम साहू, उम्र 58 वर्ष, निवासी क्षेत्र चौकी दामापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त से 30 अगस्त  की सुबह लगभग 10 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में रखे संदूक का कुंदा तोड़कर उसमें रखे सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत 1,45,000/- रुपये बताई गई थी।

रिपोर्ट पर थाना कुण्डा अंतर्गत चौकी दामापुर में अपराध क्रमांक 123/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीम गठित कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

विवेचना के दौरान टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजेश धुर्वे, पिता दुखुराम धुर्वे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुआमालगी, चौकी दामापुर, थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने मेमोरण्डम कथन में प्रार्थी के घर में चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए सामान को अपने घर में छिपाकर रखना बताया।

आरोपी के बताए अनुसार उसके कब्जे से चोरी गए सोने की पत्ती 04 नग, चांदी का लच्छा 02 नग, पायल 02 नग एवं करधन 01 नग बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे  13 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की विवेचना जारी है तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*सराहनीय भूमिका-* उक्त चोरी के प्रकरण का खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दामापुर उप निरीक्षक रोशन टोंडे, आरक्षक हेमंत चंद्रवंशी, एवं साइबर थाना टीम से आर. गज्जू राजपूत, अमित ठाकुर, पूरन दाहिरे का सराहनीय योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय तक सूना छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave Your Comment

Click to reload image