छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

मवेशियों को क्रूरतापूर्वक परिवहन कर ले जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक परिवहन कर ले जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार


11 मवेशी और माजदा वाहन समेत 2.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कवर्धा। मवेशियों के अवैध परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी रणवीरपुर, थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने मवेशियों को बिना चारा-पानी के मारते-पीटते हुए क्रूरतापूर्वक परिवहन कर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मवेशी तथा परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन सहित कुल 2.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को चौकी रणवीरपुर पुलिस टीम द्वारा रणवीरपुर मेन रोड के सामने वाहनों की जांच एवं कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मवेशियों को बिना चारा-पानी के मारते-पीटते हुए क्रूरतापूर्वक परिवहन कर ले जाते पाए जाने पर माजदा वाहन क्रमांक CG-07-CA-6546 को रोककर जांच की गई। वाहन में 11 मवेशी पाए गए, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लिया।

जब्त 11 मवेशियों की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये तथा माजदा वाहन की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 2.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में प्रकाश चंद भट्ट (55 वर्ष), पिता चन्द्रभूषण भट्ट, निवासी तेन्दुभाठा, थाना साजा, जिला बेमेतरा; हिरेन्द्र कुमार लोधी (26 वर्ष), पिता बलदाऊ लोधी, निवासी तेन्दुभाठा, थाना साजा, जिला बेमेतरा; तथा कृष्णा कुमार साहू (45 वर्ष), पिता अकलहा साहू, निवासी घोटवानी, थाना साजा, जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 137/2026 पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण संशोधन अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image