छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश

 साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें बारी-बारी से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्रस्तुत आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।
जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई में 18 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सूचना का अधिकार के तहत जानकारी उपलब्ध नहीं कराने, वन अधिकार पटटा की भूमि पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर खेती करने, रिकार्ड दुरुस्ति, अनुदान राशि दिलाने, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि आबंटन, सार्वजनिक निस्तार हेतु रास्ता दिलाने आदि आवेदन शामिल हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समुचित परीक्षण कर पात्रता एवं नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image