नक्सली समझकर ग्रामीणों पर चलाई गोली पीसीसी चीफ बैज ने कहा - फर्जी मुठभेड़, राज्यपाल ने इस मामले की न्यायिक जांच करवाने का दिया आश्वासन
रायपुर : राज्यपाल से मुलाकात के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, विगत दिनों हुई कोयलीबेड़ा नक्सली मुठभेड़ फर्जी मुठभेड़ थी, इस मुठभेड़ में गांव के तीन युवक मारे गए. तीनों मृतक लकड़ी लेने जंगल गए थे. उन्हें नक्सली समझ गोली मार दी गई. अब इस फर्जी मुठभेड़ को सही साबित करने का प्रयास क्रिया जा रहा है. बैज ने कहा, तीनों मृतक मनरेगा मजदूर थे. मृतकों का आधार कार्ड, राशन कार्ड सब है. फिर भी मृतकों को नक्सली बताया जा रहा है. कांग्रेस की जांच दल इस पूरे मामले की जांच की, जिसमें यह मुठभेड़ फर्जी पाया गया. इस मामले की शिकायत हमने राज्यपाल से की है. राज्यपाल से हमने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग की है. राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच करवाएंगे.