छत्तीसगढ़ / धमतरी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील

 धमतरी ।  राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त करने की अपील की है। इसी कड़ी में जिला  धमतरी प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीप खरीदे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के निरंतर सेवाभाव के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की जाएगी। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर, प्रतिष्ठान अथवा आसपास के सार्वजनिक स्थल पर एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दें तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त करें। इस अवसर पर मिट्टी के दीप खरीदकर स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और आत्मीय शुभकामना का सामूहिक भाव अभिव्यक्त करने की अपील की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image