छत्तीसगढ़ / धमतरी

बड़ौदा आरसेटी में फास्ट फूड, केक निर्माण और मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण

 धमतरी । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), धमतरी द्वारा ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी, केक निर्माण एवं मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

              प्रशिक्षण में फास्ट फूड स्टॉल संचालन के अंतर्गत भेलपुरी, दहीपुरी, सेवपुरी, मसाला पाउडर, चाट, समोसा-कचौरी, प्याज पकौड़ा, वेजिटेबल पुलाव, नूडल्स, चाउमीन और वेज मोमोज सहित विभिन्न खाद्य सामग्री तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही केक निर्माण और मछली पालन से संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

 
 
 
 

आरसेटी के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ उद्यमिता विकास, व्यवसाय संचालन एवं स्वरोजगार शुरू करने से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा प्राप्त करने के लिए भी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

18 से 50 वर्ष तक के ग्रामीण अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

 
 
 
 

        इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष की आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा तथा प्रतिभागियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

आवेदन के लिए बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

 

आवेदन एवं संपर्क: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, कलेक्टर परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे, धमतरी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image