छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

ठाकुरबांधा में विश्वकर्मा मूर्ति स्थापना व सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया

 राजनांदगांव । ग्राम ठाकुरबांधा (कुमर्दा) में भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर 17 सितंबर को विश्वकर्मा मूर्ति स्थापना एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए ग्रामवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीक और श्रम के प्रतीक हैं। उनके आदर्श समाज में श्रम और कौशल के सम्मान की प्रेरणा देते हैं। ग्राम में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना के साथ सीसी रोड निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा के अध्यक्ष प्रताप घावडे, सरपंच कीर्ति गंगा सागर, उपसरपंच विक्रम दास साहू, ग्राम पटेल नरेंद्र चंद्रवंशी, पुसउ राम मंडावी, चयमुन साहू, पन्नालाल साहू, चंद्र सिन्हा, इंदिया बाई, शैलेन्द्र चंद्रवंशी, पुरण चंद्रवंशी, सोनू राम, सुशील शुक्ला, सुखचरण कोट्ये, पूर्व सरपंच होमन साहू, लोमन साहू सहित वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image