प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बैगा बालक आश्रम में दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस
कबीरधाम |
2026-09-18 16:13:12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बैगा बालक आश्रम में दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस
पंडरिया- देश के प्रधानमंत्री एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को वनांचल क्षेत्र के ग्राम नूर स्थित आदिवासी बैगा बालक आश्रम में सेवा, समर्पण और शुभकामनाओं के साथ जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में केक काटकर उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग जिला निगरानी समिति के सदस्य रतिराम भट्ट, आदिवासी बैगा बालक आश्रम नूर की निगरानी समिति के अध्यक्ष बहादुर लाल सोनवानी, बालकों के माता-पिता, ग्राम पंचायत नूर के जनप्रतिनिधिगण, आश्रम के समस्त बालक एवं स्टाफ सहित वनांचल क्षेत्र के सरपंच, पंच तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री रतिराम भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और समाज के वंचित एवं आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया है। उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने के अवसर के रूप में मनाया जाना चाहिए।
श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का 25 वर्षों से अधिक का सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा रहा है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा की हम हमेशा अपने जीवन मे अपने राष्ट्र के प्रति ईमानदारी औऱ कर्तब्य निष्ठा का पाठ अपने दिलो दिमाग मे रखना चाहिए।