छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

सौर ऊर्जा से बदली नेतराम पटेल की तस्वीर, बिजली बिल में हर माह करीब 2 हजार रुपए की बचत

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की कहानियां अब गांव-गांव सामने आ रही हैं। ग्राम गोबरसिंहा निवासी किसान नेतराम पटेल के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि हर माह होने वाली बचत के जरिए आर्थिक राहत का जरिया बन गई है। सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरतें पूरी होने के साथ ही बिजली बिल में आई कमी का सीधा लाभ उनके कृषि कार्य में मिल रहा है।

नेतराम पटेल बताते हैं कि उनके घर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर पैनल स्थापित होने से पहले हर महीने करीब 2200 से 2300 रुपए का बिजली बिल आता था। योजना का लाभ मिलने के बाद अब उनका मासिक बिजली बिल घटकर लगभग 250 से 300 रुपए रह गया है। इस तरह उन्हें हर महीने करीब 2 हजार रुपए की बचत हो रही है। नेतराम इस बचत राशि का उपयोग अपने कृषि कार्य में करते हैं, जिससे खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक सहारा मिल रहा है।

नेतराम पटेल कहते हैं कि सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरी होने के साथ ही नियमित बिजली खर्च में कमी आई है। पहले बिजली बिल के लिए हर महीने बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती थी, लेकिन अब वही राशि बचत के रूप में उनके पास रह रही है। उनके अनुसार इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है और खेती के काम में भी इसका लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिले इस बदलाव को अपने अनुभव के रूप में साझा करते हुए नेतराम पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वे कहते हैं कि सरकार की ऐसी योजनाएं किसानों और आम परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद कर रही हैं। उन्होंने अन्य किसान भाइयों और नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की है, ताकि बिजली खर्च में कमी के साथ परिवार की बचत भी बढ़ सके।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई नेतराम पटेल की यह कहानी बताती है कि शासन की योजनाएं जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो उनका असर केवल योजना के लाभ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बचत, आय और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image