छत्तीसगढ़ / रायपुर

अंत्योदय राशन कार्ड से सुषमा के परिवार को मिली खाद्य सुरक्षा

 रायपुर, 20 सितंबर 2026

बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम पंचायत तीरथगढ़ निवासी श्रीमती सुषमा के परिवार को अंत्योदय राशन कार्ड मिलने से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। पहले बाजार से महंगा चावल खरीदने के कारण परिवार के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह 35 किलो चावल, 2 किलो नमक, 2 किलो चना, 2 किलो गुड़ और 1 किलो शक्कर मिल रही है।
नियमित रूप से राशन सामग्री मिलने से परिवार के भोजन की चिंता कम हुई है और घरेलू खर्च में भी राहत मिली है। फोर्टिफाइड चावल सहित उपलब्ध खाद्य सामग्री से परिवार को पोषण संबंधी लाभ मिल रहा है। सुषमा बताती हैं कि अब उनके परिवार को राशन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। सुषमा ने अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image