छत्तीसगढ़ / सक्ति

कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन,25 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

 जिला सक्ती में 25 सितंबर 2026 को “अनंत चतुर्दशी” के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित

 सक्ती, 21 सितंबर 2026

सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो अनुक्रमांक-चार के नियम-आठ में प्रदत्त शक्तियों के तहत जिला सक्ती के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार 18 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “नवाखाई” पर्व के उपलक्ष्य में घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए 25 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “अनंत चतुर्दशी” के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय व उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image