छत्तीसगढ़ / सक्ति

सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की

 महतारी वंदन योजना बनी कावेरी के परिवार का सहारा, पोषण और स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती

सक्ती, 21 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जाटापारा भोथिया की निवासी श्रीमती कावेरी चंद्रा की। महतारी वंदन योजना से प्राप्त हो रही राशि ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ परिवार के स्वास्थ्य और पोषण को भी नई दिशा दी है।
श्रीमती कावेरी चंद्रा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी संबल साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे परिवार के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। इसके तहत दाल, चना, मूंगफली, गुड़, फल सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री की नियमित व्यवस्था कर रही है, जिससे परिवार को संतुलित और पौष्टिक आहार नियमित रूप से मिल रहा है।
वे कहती हैं कि पहले घरेलू जरूरतों और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि के कारण आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों में भी पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
कावेरी का मानना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से प्राप्त सहयोग ने उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आत्मविश्वास दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और परिवार की खुशहाली को मजबूत आधार प्रदान कर रही है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image