छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

महदई के जीवन को मिला नया आधार : प्रधानमंत्री आवास योजना ने परिवार को दिया सुरक्षित भविष्य का भरोसा

 सूरजपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव को सामने लाया जा रहा है। ऐसी ही सेवा की कहानी ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ ग्राम मयूरधक्की निवासी महदई गुर्जर की है जिनके जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके पक्के घर के सपने को हकीकत में बदल दिया है।

महदई गुर्जर अपने परिवार के साथ पहले कच्चे मकान में रहती थीं। कमजोर दीवारों और असुरक्षित घर के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। विशेषकर बरसात शुरू होते ही परेशानी बढ़ जाती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण महदई के लिए अपनी आय से पक्का मकान बनाना एक सपने जैसा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महदई गुर्जर को आवास निर्माण के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत हुई।  योजना की राशि जारी होने के बाद उनका आवास आकार लेने लगा। अब कच्ची दीवारों की असुरक्षा और टपकते छज्जे की चिंता पीछे छूट चुकी है। नए घर ने परिवार को सुरक्षित परिवेश, व्यवस्थित जीवन और भविष्य के प्रति नया भरोसा दिया है।

पक्का आवास मिलने से परिवार की दिनचर्या में भी बदलाव आया है। अब मौसम को लेकर चिंता नहीं रहती। पूरा परिवार अपने पक्के आवास में सुकून के साथ जीवन बिता रहा है।  अपनी खुशी साझा करते हुए महदई गुर्जर कहती हैं कि कच्चे घर में रहते हुए हर बारिश हमारे लिए चिंता लेकर आती थी। लेकिन अब सुरक्षित छत है और मन में सुकून। पक्का घर हमारे लिए केवल एक सपने जैसा था, जो आज प्रधानमंत्री आवास योजना से सच हो गया है और खुशियों से भरा अपना आशियाना है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image