छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में होगी नमो सेवा गाथा

 स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक से लाया जाएगा जनजागरूकता

सूरजपुर/24 सितम्बर 2026/

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्रों में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां एक से सात अक्टूबर के बीच स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश देंग। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के देवनगर में 1 अक्टूबर, भटगांव विधानसभा क्षेत्र के दवनसरा में 6 अक्टूबर और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के चांचीडांड़ - 2 में 7 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन के लिए संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image