छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिहान समूह की महिलाओं ने अपने PRP पर लगाए गंभीर आरोप

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिहान समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने अपने क्लस्टर के PRP (पार्टनर रिसोर्स पर्सन) के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि PRP ने समूह के खाते में बिना प्रस्ताव के करीब 10 लाख रुपए ट्रांसफर कराए और अब उक्त राशि को बिना रसीद और लिखित प्रस्ताव के नगद आहरण कर देने का दबाव बनाया जा रहा है।

महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें समूह से हटाने की धमकी दी गई। शिकायत में PRP पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

बिना दस्तावेज नगद राशि मांगने का आरोप
शिकायत पत्र के अनुसार, CLF और VO से जुड़े कार्यों में भी बिना रसीद या आवश्यक दस्तावेज के नगद राशि की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिलाओं ने इन गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

फर्जी फर्नीचर वाउचर से 1.48 लाख की गड़बड़ी का आरोप
महिलाओं ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कंप्यूटर और प्रिंटर के नाम पर फर्जी फर्नीचर वाउचर तैयार कर करीब 1 लाख 48 हजार 500 रुपए की कथित वित्तीय गड़बड़ी की गई। शिकायतकर्ताओं ने इस पूरे मामले में दस्तावेजों और बैंक लेनदेन की जांच कराने की मांग की है।

PRP को पवनी क्लस्टर से हटाने की मांग
बिहान समूह की महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने और संबंधित PRP को पवनी क्लस्टर से हटाने की मांग की है।

फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब शिकायत के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह भी देखना होगा कि महिलाओं की शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image