छत्तीसगढ़ / कांकेर

जल जन सेवा संकल्प अभियान के तहत 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बाइक रैली का आयोजन

जिलों में रैली के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 सितंबर 2026

जल संसाधन विभाग द्वारा “जल जन सेवा संकल्प” अभियान के अंतर्गत 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सभी संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को जिला नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर बाइक रैली के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा गया है।  

Leave Your Comment

Click to reload image