छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत चिरमिरी में 30 सितंबर से दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप

 सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्शए जांचए उपचार और दवाएं

मंगल भवन पोड़ी में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविरए हृदयए नेत्रए स्त्रीए शिशुए अस्थि एवं जोड़ रोग के मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेवासियों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिरमिरी में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में मंगल भवनए पोड़ी में आयोजित होने वाला यह विशेष स्वास्थ्य शिविर दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में प्रदेश के प्रमुख सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनकी टीमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्शए जांच और उपचार उपलब्ध कराएंगी।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आम नागरिकों तक शासन की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप के माध्यम से जिले के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।

एक ही स्थान पर मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं
मेगा हेल्थ कैंप में मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। शिविर में आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न टेस्ट किए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा और आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। गंभीर अथवा जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। आवश्यकता होने पर ऐसे मरीजों को आगे की जांच और उपचार के संबंध में भी उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया जाएगा।

हृदय से लेकर अस्थि रोग तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
शिविर में हृदय रोगए नेत्र रोगए स्त्री रोगए शिशु रोगए अस्थि एवं जोड़ संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान मरीज भी अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञों से आगे के उपचार के संबंध में सलाह ले सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के लिए दूरस्थ शहरों और बड़े अस्पतालों तक जाने से पहले स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल सके। विशेष रूप से गंभीर एवं जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को शिविर के माध्यम से बीमारी के संबंध में प्रारंभिक स्तर पर विशेषज्ञ सलाह और आगे के उपचार की जानकारी मिल सकेगी।

परामर्शए जांचए उपचार और दवाएं निःशुल्क
दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप में वरिष्ठ सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों से परामर्शए विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांचए आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ चिकित्सकीय उपचार एवं मार्गदर्शन और जरूरी दवाओं का वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर आगे आवश्यक जांच एवं उपचार के संबंध में विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। इससे मरीजों को अपनी बीमारी और आगे की उपचार प्रक्रिया के बारे में सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिल सकेगा।

पुरानी जांच रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज साथ लाएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् अविनाश खरे ने जिलेवासियों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमारी से पीड़ित अथवा विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता वाले मरीज शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें। मरीजों को शिविर में आते समय अपनी पुरानी जांच रिपोर्टए चिकित्सकीय पर्चीए एक्स.रेए सोनोग्राफीए सीटी स्कैनए एमआरआई एवं अन्य उपलब्ध मेडिकल दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। पुराने मेडिकल रिकॉर्ड से विशेषज्ञ चिकित्सकों को मरीज की बीमारीए पूर्व जांच और उपचार को समझने में मदद मिलेगी तथा उसके आधार पर आगे के उपचार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा सकेगा।

सेवा संकल्प के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने की पहल
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह मेगा हेल्थ कैंप नागरिकों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक पहल है। शिविर के माध्यम से विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगीए जिससे जिले के मरीज स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मंगल भवनए पोड़ीए चिरमिरी में आयोजित दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप में पहुंचकर निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image