छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

राष्ट्र के रंग, रंगोली के संग में विद्यार्थियों ने बनाई भव्य मानव रंगोली

 सूरजपुर । राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में राष्ट्र के रंग, रंगोली के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भव्य मानव रंगोली बनाकर देश की विविधता में एकता तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 
 
 
 

मानव रंगोली कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने अनुशासन, सहयोग एवं समन्वय के साथ मानव रंगोली का निर्माण कर राष्ट्रीय गौरव और सामूहिक सहभागिता की भावना को अभिव्यक्त किया। इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझा। साथ ही राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का संदेश दिया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image