छत्तीसगढ़ / रायपुर

मनोहर गोशाला के जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 18 को

 रायपुर । राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को मनोहर गोशाला के मुख्य कार्यालय और जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने मनोहर गोशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान डॉ. सिंह ने गोशाला में चल रहे अनुसंधान और अन्य कार्यों की सराहना की। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।


 


Leave Your Comment

Click to reload image