सेवा की कहानी : मेगा स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार से संबलपुर निवासी राजेंद्र कुमार को मिली राहत
उत्तर बस्तर कांकेर 11 अक्टूबर 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और सेवा संकल्प अभियान आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम तरहुल में जिला स्तरीय सेवा सेतु अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में संबलपुर निवासी श्री राजेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से उन्हें अपने गांव के नजदीक ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिली। उपचार के साथ निःशुल्क दवाइयां मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी हैं, क्योंकि इससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों को राहत
ग्राम तरहुल में आयोजित जिला स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श, उपचार और दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। राजेंद्र कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।