राज्य स्तरीय साइक्लिंग में सेजेस साल्हेवारा की छात्राओं ने जीते चार पदक, दो का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
खैरागढ़, अक्टूबर 2026
रायपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के रोड साइक्लिंग खेल में सेजेस साल्हेवारा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। इनमें कुमेश्वरी पटेल और देवकी पटेल का चयन पुणे, महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के टाइम ट्रायल इवेंट में कुमेश्वरी पटेल ने रजत पदक जीता। वहीं सब जूनियर वर्ग के टाइम ट्रायल इवेंट में देवकी पटेल ने भी रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शालिनी और सालीता ने कांस्य पदक हासिल किए।
छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का मान बढ़ा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनों छात्राएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।