छत्तीसगढ़ / रायपुर

साइबर सुरक्षा की मुहिम से 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा संदेश

 रायपुर । ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया है। इसी उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश में सात सप्ताह का विशेष साइबर जागृति अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान 34 पुलिस इकाइयों के माध्यम से पांच लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और 1.70 करोड़ से अधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।

गांवों से शहरों तक चला जागरूकता अभियान
अभियान के तहत पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों के साथ ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं, हाट-बाजारों तथा धार्मिक आयोजनों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के बदलते तरीकों की जानकारी दी गई।

अभियान में 5.5 लाख से अधिक जागरूकता सेल्फी के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी भी दर्ज की गई। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क करना और उन्हें अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित करना था।

 
 
 
 
 

डिजिटल अरेस्ट से फर्जी निवेश तक, सात विषयों पर फोकस
सात सप्ताह के अभियान में अलग-अलग विषयों को केंद्र में रखकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इनमें डिजिटल सुरक्षा, यूपीआई और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा, रोजगार के नाम पर ठगी, डेटा गोपनीयता और सामूहिक साइबर सुरक्षा संकल्प शामिल रहे।

नागरिकों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, पासवर्ड और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धमकी देने वालों के झांसे में नहीं आने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

जिलों में स्थानीय पहल से लोगों तक पहुंचा संदेश
साइबर जागृति अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार अलग-अलग तरीके अपनाए गए।

मुंगेली: ग्राम पंचायतों और विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से करीब 15 हजार ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 
 
 
 
 
 

गरियाबंद: मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूहों की लगभग 493 महिलाओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image