छत्तीसगढ़ / रायपुर

सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में हो रही जमा

रायपुर । पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सुकमा जिले के कुम्हाररास निवासी श्री आपु हालदार को बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है। घर पर सोलर पैनल लगवाने के बाद उनका बिजली बिल शून्य तक पहुंच गया है। वहीं, जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में जाने से उनके बिजली खाते में क्रेडिट भी जमा हो रहा है।नगर पालिका सुकमा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी श्री आपु हालदार ने जुलाई 2026 में योजना के तहत अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया था। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 300 से 500 रुपये आता था। अब घर की बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है और पिछले कुछ महीनों में उनका बिजली बिल शून्य भी रहा है।
श्री हालदार को सोलर पैनल स्थापना के लिए कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है। इसमें केंद्र शासन से 78 हजार रुपये और राज्य शासन से 30 हजार रुपये की सहायता शामिल है। इस आर्थिक सहायता से उनके लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ। उनके घर पर सोलर पैनल का कनेक्शन कुंवर एंड कंपनी एक्शन एनर्जी द्वारा स्थापित किया गया है।श्री हालदार ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवार के मासिक खर्च में बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ बिजली खर्च कम करने का अवसर प्रदान कर रही है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image