छत्तीसगढ़ / रायपुर

महानवमी पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना

 माँ भगवती से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा-माँ दुर्गा की आराधना हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक

रायपुर, अक्टूबर 2026

महानवमी पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की माँ दुर्गा की पूजा-अर्चनामहानवमी पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की माँ दुर्गा की पूजा-अर्चनामहानवमी पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना

शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ भगवती के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर महानवमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

महानवमी पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने माँ दुर्गा की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति, भक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। माँ भगवती की आराधना हमें जीवन में साहस, सद्भाव, सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हमारी सनातन संस्कृति में आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना का विशेष महत्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को सशक्त बनाता है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिलता है। दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आस्था और सामूहिक सहभागिता हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखती है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने माँ भगवती से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा और आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे। छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का निरंतर विस्तार हो तथा प्रदेश विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image