छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रशासन एवं समिति पदाधिकारियों की बैठक में विजयदशमी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

 रायपुर । आगामी विजयदशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को कोंडागांव शहर के विकास नगर ग्राउंड में आयोजित होने वाले विजयदशमी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रातः 11रू30 बजे एसडीएम कार्यालय कोंडागांव में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यक्रम समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन, तीरंदाजी बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा एवं श्री कन्हैया लाल पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य और एसडीएम श्री किशोर शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री रूपेश कुमार, तहसीलदार श्री मनोज रावटे तथा थाना प्रभारी कोंडागांव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में विजयदशमी कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा आयोजन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए समिति के पदाधिकारियों से समन्वय बनाए रखने की बात कही।बैठक के पश्चात उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा विजयदशमी कार्यक्रम स्थल विकास नगर ग्राउंड कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि आयोजन के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।जिला प्रशासन द्वारा विजयदशमी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image