छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

दशहरे पर कांग्रेस सेवादल का ‘जनता से दस सवाल’ अभियान

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ । विजयादशमी के अवसर पर कांग्रेस सेवादल ने ‘असत्य पर सत्य की जीत’ के संदेश के साथ सरसीवां नगर में ‘जनता से दस सवाल’ अभियान चलाया। इसके तहत सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और राहगीरों को पर्चे बांटकर महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर जनता के बीच सवाल उठाए।

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के निर्देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, सरसीवां नगर अध्यक्ष विक्रांत बंजारे, जिला महामंत्री युगल किशोर साहू, सचिव जगदीश साहू, ताराचंद रात्रे, करण बंजारे, कुशल बंजारे, प्रिंस बंजारे, आकाश कपिल बंजारे और राज बंजारे सहित सेवादल के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस सेवादल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। संगठन ने महंगाई और सरकार की कथित भ्रष्टाचारपूर्ण नीतियों के खिलाफ भी विरोध जताया।

सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का जन आंदोलन जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image