छत्तीसगढ़ / रायपुर

लखपति दीदी योजना से सुनीता बनीं आत्मनिर्भर, फैंसी स्टोर और पशुपालन से बढ़ाई आय

 स्व-सहायता समूह से मिला सहयोग, दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए कर रहीं प्रेरित

रायपुर,अक्टूबर 2026

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। सक्ती जिले के ग्राम गिरगिरा निवासी श्रीमती सुनीता साहू इसकी मिसाल हैं। लखपति दीदी योजना से जुड़कर उन्होंने फैंसी स्टोर, सिलाई और पशुपालन को अपनी आय का माध्यम बनाया है।

विकासखंड डभरा की सुनीता साहू जागृति स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए उन्होंने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। स्व-सहायता समूह के माध्यम से ऋण और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने फैंसी स्टोर और सिलाई का काम शुरू किया। इसके साथ पशुपालन से भी उन्हें आमदनी हो रही है।

सुनीता साहू के अनुसार, इन गतिविधियों से होने वाली आय परिवार की जरूरतें पूरी करने और आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में मददगार है। स्वरोजगार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य महिलाएं भी अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए आगे आ रही हैं।

सुनीता साहू ने सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

Leave Your Comment

Click to reload image