अघोषित बिजली कटौती व बढ़ती दर के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
सारँगढ़ बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बढ़ती बिजली दर से किसान आक्रोश है। इसी के मद्देनजर क्षेत्र की जनता व ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के तत्वधान में एक दिवसीय रैली निकालकर विरोध जताया गया। साथ ही विद्युत विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
कांग्रेसी कार्यकर्ता व किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि स्मार्ट मीटर को हटाया जाए और अघोषित बिजली कटौती सुधार किया जाए। कांग्रेसियों ने आगे चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पुरी नही की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। जिसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन को ठहराया गया है।