छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

SIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC का पुतला फूंका

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चुनावी पारदर्शिता व  निष्पक्षता बनाए रखने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा झटकी भी देखी गई। 

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहाकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। जनता की मौलिक अधिकारों का हनन किया है। देश की चुनावी प्रक्रिया और निष्पक्षता को बनाए रखने आवश्यक कदम उठाया जाए.. मतदाता सूची व चुनावी प्रक्रिया की शिकायतों पर जाँच किया जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यप्रणाली को लेकर उचित कार्यवाही कर ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए। 

Leave Your Comment

Click to reload image