छत्तीसगढ़ / रायपुर

लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता के लिए ली शपथ

 रायपुर । लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति शपथ ली। यह सप्ताह  26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। 

राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी‘‘ की शपथ दिलाई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता, निष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

Leave Your Comment

Click to reload image