PWD में बड़ा फेरबदल, 91 उप अभियंताओं का ट्रांसफर
रायपुर । लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए सिविल उप अभियंताओं का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है।
आदेश के अनुसार, संबंधित उप अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।