कोसरिया यादव समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन व संभागीय शपथ ग्रहण दिसंबर मे
राजनांदगांव । आज जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव की सामाजिक बैठक बसंतपुर वार्ड नं 46 हनुमान मंदिर के समीप सामुदायिक भवन मे आवश्यक बैठक आहुत की गई थी।दोपहर 1.30 उपस्थिति जिला कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी व सर्किल पदाधिकारियो व प्रमुख जनो की उपस्थिति मे बैठक की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण जी पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बैठक के विषय पर विस्तृत रुप से समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने जानकारी दी। यादव जी ने बताया कि दिनांक 13 दिसंबर 2026 दिन रविवार को कोसरिया यादव समाज के द्वारा शादी योग्य युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन व संभागीय शपथ ग्रहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम व आदर्श विवाह किया जाना है जिसके रुपरेखा पर ध्यानाकर्षण करवाया। साथ ही कार्यक्रम स्थल गोविंदराम निर्मलकर आडोटोरियम, गौरव पथ, राजनांदगांव मे कार्यक्रम के प्रभारी दलो की जिम्मेदारी निर्वहन किस तरह से क्रमश: समय के साथ किया जाना सुनिश्चित किया गया है यह आयोजन नगर जिला व संभाग के तत्वावधान मे होगा साथ ही आयोजन समिति का गठन पिछले सप्ताह संभाग मिटिंग के पश्चात बैठक के माध्यम से आने वाले दिनो मे किया जायेगा।जिला बैठक मे सभी उपस्थिति नगर, सर्किल पदाधिकारीयो को अवगत कराया गया कि ग्रामीण अंचलो मे प्रचार प्रसार,युवक युवतियों का परिचय पंजीयन, आदर्श विवाह के लिये पंजीयन हेतु गाइड लाइन तैयार किया गया है इसके साथ ही उपस्थित पदाधिकारीयो को प्रचार प्रसार हेतु पांपलेट का वितरण किया गया है कार्यक्रम को सफल बनाने सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान की। बैठक कार्यक्रम मे उपस्थिति प्रमुख पदाधिकारीगण जिसमें जिला कोसरिया यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मन्ना लाल यादव, संरक्षकगण महेश यादव, संतोष यादव, श्रीमति मंजू यादव, जिला उपाध्यक्षगण धन्ना यादव, दुखुराम यादव, संजय यादव, जिला महामंत्री आनंद यादव, जिला उप महामंत्री देवेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष विजय यादव, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती शीला यादव, जिला युवा अध्यक्ष हरीश यादव, नगर अध्यक्ष सुरज यादव, मीडिया प्रभारी अभिषेक यादव, अवधेश यादव, उभय यादव, दिलीप यादव,ललित यादव, सुकालु यादव, हरि यादव, प्यारे यादव, उमेंदी यादव, शत्रुहन यादव, पुना राम यादव, बली यादव, रेखु यादव, नारायण यादव, अर्जुन यादव, श्रीमती सुनीता यादव, निर्मला यादव, सुशीला यादव, मीना यादव, राजकुमारी यादव, शोभा यादव, केशर यादव सहित नगर के पदाधिकारीगण, सर्किल के पदाधिकारीगण, जिला के पदाधिकारीगण, महिला मंडल, युवा मंडल, सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।