छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

प्रगतिशील किसानों के लिए ष्टिशू कल्चर सागौन के पौधरोपण हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर को’

 ’कार्यशाला मे भाग लेने हेतु क्यूआर कोड या लिंक से कर सकते हैं पंजीयन’

बलौदाबाजार,26 अक्टूबर 2026

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे दण्डकारण्य सभागार, अरण्य भवन, नवा रायपुर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 
कार्यशाला मे प्रगतिशील किसानों की निजी भूमि पर व्यावसायिक एवं उपयोगी वृक्ष प्रजाति ष्टिशू कल्चर सागौन के पौधरोपण के लिए प्रेरित करने तथा वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल, सिंचाई एवं बेहतर प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यशाला में टिशू कल्चर सौगान के रोपण संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन, निजी भूमि पर व्यावसायिक वृक्षारोपण , सिंचाई एवं उन्नत प्रबंधत तकनीक, वृक्षारोपण से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं  तथा पौधों की देखभाल एवं बेहतर प्रबंधन की जानकारी किसानों को दी जाएगी।कार्यशाला में जिले के प्रगतिशील किसान भाई-बहन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ ले सकते हैं। जिले के प्रगतिशील किसान उक्त कार्यशाला में सम्मिलित होने हेतु फत् कोड का स्कैन या 
https://forms.gle/R5tBPLVt16Xp42cj6लिंक में जाकर आवश्यक विवरण भरकर पंजीयन पूर्ण कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image