छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अधिकारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

 सूरजपुर/26 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में आज से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का  26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति मे जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई। 
इस वर्ष जागरूकता सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई है। शपथ में सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से कार्य करने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय रूप से आवाज उठाने और देश के आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image