युवा रत्न सम्मान योजना 2026 :पात्र युवा एवं संस्था 31 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
सूरजपुर/26 अक्टूबर 2026
राज्य शासन द्वारा युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना 2026 प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को सम्मानित किया जाना है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र युवा एवं संस्था 31 अक्टूबर तक खेल एवं युवा कल्याण, विभाग में कार्यालयीन समय में ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सूरजपुर श्री बालवीर (मो नं. 9183193304) पर संपर्क कर सकते हैं।