छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर में नमी की मात्रा में होगी वृद्धि, दो दिन नहीं बढ़ेगा तापमान

 रायपुर, । राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी से लोगों को हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की खबर दी है। आने वाने दिनों तक रायपुर के अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्‍य क्षोभमंडल में स्थित है। जिसके कारण अगले दो दिन नमी की मात्रा में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ हिस्‍से हल्‍के बादल रह सकते हैं। हालांकि प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर में अधिकतम लगभग एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं नमी घटकर 20-16 प्रतिशत तक ही रह गई।

जानें छत्‍तीसगढ़ में कौन-सा शहर रहा सबसे गर्म:-

वहीं गुरुवार को छत्‍तीसगढ़ में सर्वाधिक तापमान रायगढ़ में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा। सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा। 24 घंटों में तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट आई, लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है।

Leave Your Comment

Click to reload image