छत्तीसगढ़ / रायपुर

महिला आयोग की जनसुनवाई 28 एवं 29 अक्टूबर को, अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू करेंगी सुनवाई

 आयोग के अन्य सदस्य भी रहेंगे उपस्थित, पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर रहेगा फोकस

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के लिए 28 एवं 29 अक्टूबर को रायपुर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू के नेतृत्व में आयोग के अन्य सदस्य भी सुनवाई में शामिल होंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य पीडि़त महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर देना और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पहल करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image