छत्तीसगढ़ / रायपुर

विवेकानंद नगर में आयम्बिल तप के 80 साधकों का हुआ सामूहिक पारणा* *लाभार्थी परिवार ने तपस्वियों का पारणा कराकर किया सम्मान* *नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना पूर्ण*

रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से चल रही नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना 27 अक्टूबर को पूर्ण हुई। आराधना के दौरान प्रतिदिन करीब 80 साधकों ने आयम्बिल तप किया। समापन पर मुनिश्री संवेगरत्न सागरजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में सामूहिक पारणा हुआ।


चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया और महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि नवपद ओली आराधना में साधकों ने नौ दिनों तक प्रतिदिन एक समय और एक स्थान पर बैठकर एकासना किया। इस दौरान नमक, तेल, खटाई, मिर्च और मसालों का सेवन नहीं किया। साथ ही तेल, घी, दूध, दही, मक्खन और शक्कर सहित छह विगय का त्याग रखा।

आराधना पूर्ण होने पर 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे श्री रत्नप्रभुसूरीश्वर भवन में सामूहिक पारणा हुआ। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार ने सभी तपस्वियों का सम्मान किया। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वियों के तप की अनुमोदना की।  28 अक्टूबर से सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत प्रतिदिन प्रवचन सहित अन्य धार्मिक आयोजन नियमित रूप से शुरू हो गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image