छत्तीसगढ़ / रायपुर

आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर । कान्यकुब्ज़ सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 27 अक्टूबर को किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राजेश दीक्षित ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत, अभिनन्दन किया। 

मुख्य अतिथि एडीजे सर ने छात्रों को सरल भाषा में पॉक्सो एक्ट की बारीकियों, बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के अंतर को समझने तथा किसी भी अप्रिय घटना या असहज व्यवहार की स्थिति में बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस (चाइल्ड हेल्पलाइन 1098) को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती साहिबा ख़ान ने एडीजे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सजगता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में सुरेश मिश्रा और राजेश दीक्षित ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपना आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image