छत्तीसगढ़ / सक्ति

राज्योत्सव के अवसर पर होगा आकर्षक मेले का आयोजन

 सक्ती । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर आकर्षक मेले सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय स्टॉलों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में आयोजित मेले में बच्चों के लिए खिलौने, झूले सहित विविध प्रकार के सामग्रियां होंगी। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image