सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर लोरमी थाना प्रभारी पवन कुमार देवांगन मां भारती की आरती में हुए सम्मिलित
मुंगेली |
2026-11-03 16:41:37
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर लोरमी थाना प्रभारी पवन कुमार देवांगन मां भारती की आरती में हुए सम्मिलित
लोरमी - शासकीय प्राथमिक शाला झाफल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर विशेष अतिथि लोरमी थाना प्रभारी पवन कुमार देवांगन रहे। उन्होंने मां सरस्वती के प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
थाना प्रभारी पवन कुमार देवांगन ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि बरदोली के किसानों ने दिया था। पटेल ने देश के 562 रियासतों को जोड़कर भारत माता को खंड खंड होने से बचाया। इन्हें लौह पुरुष दृढ़ संकल्प से काम करने के कारण कहा गया। देश के लिए अद्वितीय कार्य करने के कारण इनके मूर्ति को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में देखने के लिए लोग गुजरात जाते हैं। प्रधानपाठक संजय सिंह ने गीता और पेन भेंट कर थाना प्रभारी को धन्यवाद सम्प्रेषित किया।