छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

ढोल-नगाड़ों की थाप पर बिखरेंगे जनजातीय संस्कृति के रंग, चार चरणों में होगा लोकनृत्य मुकाबला।

 सूरजपुर । राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जनजातीय समाज की परंपरागत लोकनृत्य, लोकगीत को संरक्षित एवं संवर्धन हेतु जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ताकि उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजाति लोकनृत्य महोत्सव का आयोजन 04 स्तर पर किया जायेगा। राज्य स्तर, जिला स्तर, विकासखंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर। जिसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर 04 से 06 नवंबर तक,विकासखंड स्तर पर 06 से 09 नवंबर तक, जिला स्तर पर 14 से 18 नवंबर तक आयोजन होगा।

कलेक्टर रेना जमील ने जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव (करमा महोत्सव) 2026 के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले को नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि विकासखंड मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन के आधार प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जनजातीय लोकनृत्य दल जिला स्तर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में अपनी प्रस्तुतिकरण देंगे। जिला स्तर पर आयोजित उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव में चयनित दलों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। जिसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 50 हजार की राशि, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रू, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को 15 हजार राशि प्रदान कि जायेगी। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित  नृतक दल को 10 हजार रुपये के मान सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार राज्य स्तर पर चयनित दलों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले दलों को 02 लाख रू., द्वितीय पुरस्कार 01 लाख रू. एवं तृतीय पुरस्कार 50 हजार रू. की राशि दी जायेगी। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नृतक दल को 25 हजार रुपये के मान सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image