छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

विशेष ग्राम सभा का आयोजन 5 नवम्बर को

 आयुक्त भू-अभिलेख  के निर्देशानुसार जिले मे 5 नवम्बर 2026 को सभी ग्रामो मे  विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विशेष ग्राम मे खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु डिजिटल कॉप सर्वे (डीसीएस) अंतर्गत किए गए फसल सर्वेक्षण से संबंधित विवरणों को प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये हैं।

ग्राम सभा मे डीसीएस एवं पीव्ही एप्प के अंतर्गत किये गये फसल सर्वेक्षण  विवरण का पठन, फसल विवरण की सूची पंचायत भवन में चस्पा करने एवं संलग्न निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। फसल सर्वेक्षण के संबंध में प्राप्त समस्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण तथा निराकरण कर संबंधित तहसीलदार द्वारा निर्धारित प्रारूप में जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image