छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

जल जीवन मिशन बना जंजाल, तीन दिनों से एसडीओ नदारद, भुगतान के लिए भटक रहे ठेकेदार

कवर्धा। जल जीवन मिशन का उद्देश्य गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन कबीरधाम जिले में इस योजना से जुड़े कामकाज की स्थिति अब ठेकेदारों और कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। पंडरिया, बोड़ला और कवर्धा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों की कथित अनुपलब्धता से विभागीय कामकाज प्रभावित होने और भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार के समय भी भुगतान के लिए संबंधित बाबू और ठेकेदार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से संबंधित एसडीओ अपने निर्धारित कार्यालयों में उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। पंडरिया कार्यालय पहुंचने पर कवर्धा में होने की जानकारी दी जाती है, कवर्धा पहुंचने पर बोड़ला अथवा फील्ड में होने का जवाब मिलता है और बोड़ला जाने पर फिर कवर्धा में होने की बात कही जाती है। इस तरह संबंधित लोगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक दौड़ाया जा रहा है, लेकिन अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पा रही है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image