छत्तीसगढ़ / रायपुर

राज्य अलंकरण से सम्मानित किसान पुन्नी भट्ट ने कलेक्टर से की मुलाकात, जिले का बढ़ाया मान

 रायपुर । कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित कबीरधाम जिले के ग्राम बरबसपुर निवासी प्रगतिशील किसान श्री पुन्नी भट्ट ने गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि श्री पुन्नी भट्ट ने अपनी मेहनत, लगन और कृषि के प्रति समर्पण से जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों के नवाचार और सफलता से दूसरे किसान भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 3 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री पुन्नी भट्ट को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत और कृषि के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उनकी इस उपलब्धि से कबीरधाम जिले का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ा है।    

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image