छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

राज्योत्सव में मछलीपालन विभाग ने योजनाओं का किया प्रदर्शन, मछुआ सहकारी समितियों को जाल एवं आइस बॉक्स वितरित

 मत्स्य कृषकों की सुविधा के लिए गीदम एवं कुआकोण्डा में शुरू किए गए मत्स्य आहार विक्रय केंद्र

     दंतेवाड़ा, नवंबर 2026

राज्योत्सव 2026 के अवसर पर मछलीपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत पॉण्ड लाइनर का मॉडल प्रदर्शित कर इसके उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही जिले की चार मछुआ सहकारी समितियों को तीन वर्षीय अनुदान योजना के अंतर्गत मत्स्याखेट के लिए जाल तथा फुटकर मत्स्य विक्रय को सुविधाजनक बनाने के लिए आइस बॉक्स वितरित किए गए।
     जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मत्स्य कृषकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मछलीपालन विभाग द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि के वित्तीय सहयोग एवं समितियों की सहायता से गीदम एवं कुआकोण्डा में मत्स्य आहार विक्रय केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय मत्स्य कृषकों को मछली पालन के लिए आवश्यक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही मत्स्य आहार प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।विभाग द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही मछुआ सहकारी समितियों एवं मत्स्य कृषकों की आजीविका को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image