छत्तीसगढ़ / रायपुर

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

 रायपुर । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने  राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत कवर्धा जिले के चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत ग्राम माठपुर निवासी अंतुराम की तलाब में से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र श्री आशीष को, ग्राम कुकदूर निवासी श्री शंकर सिंह की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां श्रीमती अंजोरा बाई को, ग्राम छपरापारा माठपुर निवासी तिजिया बाई की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति गुहिरा बैगा को और पवन कुमार बैगा की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नि मधु को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।        

 


Leave Your Comment

Click to reload image