छत्तीसगढ़ / धमतरी

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए आयोजित हुई एक दिवसीय जागरूकता

 धमतरी,नवंबर 2026

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में 5 नवम्बर को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में एम.एस.एम.ई. (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार) विकास कार्यालय रायपुर से सहायक निदेशक श्री दामोदर बेहरा द्वारा पंजीकृत विश्वकर्मा लाभार्थियों को उद्यमिता विकास, प्राईजिंग स्ट्रेटिजीस, मार्केट ट्रेंड, उत्पाद पैकेजिंग व लेबलिंग, डिजाईनिंग, ई-कॉमर्स में ऑनबोर्डिंग व उत्पाद का विक्रय व उसकी महत्ता, उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल व उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग इत्यादि विषयों पर अपनी सारगर्भिक उद्बोधन एवं कर्मियों के जिज्ञासाओं और प्रश्नों का प्रभावपूर्ण और सरल शब्दों में समाधान किए तथा मार्गदर्शन दिए।
         कार्यशाला में जिले के जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी से प्रबंधक श्रीमती प्रचेता किरण द्वारा उद्यमिता विकास, ई-कॉमर्स में ऑनबोर्डिंग व उत्पाद का विक्रय और उसकी महत्ता, उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल व उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग इत्यादि विषयों पर जानकारी प्रस्तुत किए। 
          जिले के कैनरा बैंक धमतरी के प्रबंधक श्री अतुल बंसल एवं सीएम फैलोशिप के श्री प्रियांश पांडे द्वारा वित्तीय व डिजीटल साक्षरता, एआई सपोर्ट के संबंध में अपने विचार रखे। कार्यशाला में पंजीकृत प्रधनमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थी जो विभिन्न कोर्स जैसे दर्जी, कुम्हार, बढ़ई, राजमिस्त्री, नाई, धोबी आदि में बेसिक प्रशिक्षण पूरा करने वाले लगभग 110 हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला प्रशासन की ओर से श्री संदीप गोन्नाडे ने हितग्राहियों और अधिकारियों का आभार प्रदर्शन किया।    

Leave Your Comment

Click to reload image