छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद का आयोजन

बिलासपुर। लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान’ के अंतर्गत मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद का आयोजन किया गया।

इस जन चौपाल संवाद के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता सूची की पारदर्शिता, मतदान के अधिकार तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  श्री सिद्धांशु मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मूल भावना को मजबूत करने तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 02 के अध्यक्ष तज्जमुल हक, मंडल क्रमांक 02 के अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी संजीव रतन सिंह, वार्ड क्रमांक 30 के अध्यक्ष अमन गुप्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन चौपाल संवाद का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना और आम नागरिकों तक अभियान का संदेश पहुंचाना रहा।

कांग्रेस का संकल्प है कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

जय हिंद! जय कांग्रेस!

Leave Your Comment

Click to reload image