छत्तीसगढ़ / रायपुर

थाना सिलतरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा शराब के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

 ब्यरो रायपुर / क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना सिलतरा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 नवंबर 2026 को थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 136/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में 33 पौवा शराब के मामले में पुलिस ने आरोपी जुल्फ आरिफ सिद्दीकी (उम्र 26 वर्ष), पिता समशाद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का मूल निवास वार्ड क्रमांक 6, गोकुल नगर, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) है। वर्तमान में वह वार्ड क्रमांक 20, मुगाडीह सिलतरा, थाना सिलतरा, जिला रायपुर में निवासरत था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय रायपुर में पेश करने हेतु रवाना किया।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी
क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना सिलतरा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image